लॉगिन

BRICS: ब्रिक्स सम्मेलन के लिए जोहानिसबर्ग में जगह-जगह लगे पीएम मोदी के पोस्टर, रूसी विदेश मंत्री भी पहुंचे

World August 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
BRICS: ब्रिक्स सम्मेलन के लिए जोहानिसबर्ग में जगह-जगह लगे पीएम मोदी के पोस्टर, रूसी विदेश मंत्री भी पहुंचे

BRICS: ब्रिक्स सम्मेलन के लिए जोहानिसबर्ग में जगह-जगह लगे पीएम मोदी के पोस्टर, रूसी विदेश मंत्री भी पहुंचे

जोहान्सबर्ग : ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव दक्षिण अफ्रीकी शहर जोहानिसबर्ग पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी मंगलवार सुबह ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए जोहानिसबर्ग रवाना हो गए हैं और वह मंगलवार शाम तक पहुंच जाएंगे।

वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा भी जोहानिसबर्ग पहुंच चुके हैं। वहीं पीएम मोदी के स्वागत के लिए जोहानिसबर्ग में जगह-जगह पोस्टर लगे हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका में रहने वाला भारतीय समुदाय भी इसे लेकर उत्साहित है।

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए जोहानिसबर्ग में जगह-जगह लगे पीएम मोदी के पोस्टर, रूसी विदेश मंत्री भी पहुंचे

वेदांता के अफ्रीका ऑपरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंगला ने बताया कि हम पीएम मोदी के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं। वेदांता कंपनी कैसे भारत और दक्षिण अफ्रीका को साथ लाने में अहम भूमिका निभा सकती है, हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अवसरों की असीम संभावनाएं हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds