लॉगिन

दिव्यांग बच्ची को पढ़ने में दिक्कतें : सीएम साय से मांगा ऑर्बिट रीडर, मुख्यमंत्री ने दिया मदद का आश्वासन

Chhattisgarh September 19, 2024 रिपोर्टर: shailesh
दिव्यांग बच्ची को पढ़ने में दिक्कतें : सीएम साय से मांगा ऑर्बिट रीडर, मुख्यमंत्री ने दिया मदद का आश्वासन

दिव्यांग बच्ची को पढ़ने में दिक्कतें : सीएम साय से मांगा ऑर्बिट रीडर, मुख्यमंत्री ने दिया मदद का आश्वासन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री आवास में जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार को प्रारंभ हो गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के साथ आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर से दृष्टिबाधित कुमारी रूपवर्षा जनदर्शन कार्यक्रम में आई थी। जहां उसने बताया कि, उसे पढ़ने में दिक्कत आ रही है। जिसके लिए उसने ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। जिसके बाद सीएम ने उसे सहायता का आश्वासन दिया।

जनदर्शन में बढ़ा दी गई हैं सुविधाएं 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं।  मुख्यमंत्री निवास में बिना परेशानी के आसानी से प्रवेश हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी और स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds