लॉगिन

आज से छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना शुरु, ऑनलाइन भर सकते हैं जानकारी, जानें पूरा स्टेप

Chhattisgarh April 16, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आज से छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना शुरु, ऑनलाइन भर सकते हैं जानकारी, जानें पूरा स्टेप

आज से छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना शुरु, ऑनलाइन भर सकते हैं जानकारी, जानें पूरा स्टेप

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 1 मई से जनगणना शुरु होने वाली है. इससे पहले आज यानि 16 अप्रैल से इससे पहले 16 अप्रैल से लोग अपनी जानकारी खुद से ऑनलाइन भर सकते हैं. इससे उन्हें बाद में घरों में आने वाले प्रगणकों को जानकारी नहीं देनी पड़ेगी. इससे लोगों का समय भी बचेगा और जो जानकारी पहले ही दे दी गई है वो भी सटीक रहेगी.

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगी जनगणना

छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में जनगणना का काम होगा. 16 अप्रैल यानि आज से 30 अप्रैल तक स्व-गणना की प्रक्रिया होगी.

1 मई से 30 मई की अवधि में होगी मकानों की गणना की जाएगी. जिसके लिए प्रगणक घर जाकर जनगणना के 33 प्रश्न पूछेंगे.

ऑनलाइन कैसे भरें जानकारी?

ऑनलाइन इंट्री करने के लिए लोगों को SELF-ENUMERATION PORTAL में लॉग इन कर https://se.census.gov.in/ पर जाएं. छत्तीसगढ़ राज्य चुने व कैप्चा डालें.

परिवार के मुखिया का नाम (बदलेगा नहीं), मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी यदि है तो डालें.

जो लैंग्वेज पसंद है वही डालें, मोबाइल पर ओटीपी आएगी, शहर चुने फिर पिन कोड डालें.

गूगल मैप पर लाल मार्कर को खींचकर उसे अपने वार्ड के मकान के सही लोकेशन पर ले जाएं.

कुल 33 सवालों के उत्तर एक-एक कर भरें, इन्हें समझने टूल किट-आवश्यक सूचना मिलेगा.

भरी हुई जानकारी की अच्छे से जांच करने के बाद ही उसे सबमिट करें. दोबारा सुधार नहीं होगा.

आखिर में 11 अंकों का एसई आईडी आएगी, यह H से शुरू होगी. मेल पर भी सूचना पहुंचेगी.

जब प्रगणक घर आएंगे तब उन्हें बताएं. वे जानकारी का मिलान करेंगे. समय बचेगा.

जनगणना के लिए 62, 500 हजार अफसर-कर्मियों की लगी ड्यूटी

जनगणना के लिए 62 हजार 500 अफसर कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. 47 जनगणना अधिकारी, 250 जिला स्तर के अधिकारी होंगे. 472 चार्ज अधिकारी, 1160 मास्टर ट्रेनर्स, 51 हजार 300 प्रगणक होंगे. 9000 पर्यवेक्षकों की भी गणना के लिए ड्यूटी लगाई गई है. जनगणना 33 जिलों, 195 नगरीय निकायों, 252 तहसीलों और 19978 गांवों में की जाएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds