लॉगिन

डायल 112 को मिली नई ताकत, बटालियन से रवाना हुईं 400 नई गाड़ियां, प्रदेश के सभी 33 जिलों में किया जाएगा तैनात

Chhattisgarh May 16, 2026 रिपोर्टर: shailesh
डायल 112 को मिली नई ताकत, बटालियन से रवाना हुईं 400 नई गाड़ियां, प्रदेश के सभी 33 जिलों में किया जाएगा तैनात

डायल 112 को मिली नई ताकत, बटालियन से रवाना हुईं 400 नई गाड़ियां, प्रदेश के सभी 33 जिलों में किया जाएगा तैनात

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवा को और मजबूत बनाने के लिए डायल 112 को बड़ी सौगात मिली है। बटालियन परिसर से नई 400 वाहनों को रवाना किया गया, जिन्हें प्रदेश के सभी 33 जिलों में तैनात किया जाएगा। इन नई गाड़ियों के शामिल होने से पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता और तेज होगी तथा दुर्घटना, अपराध और अन्य संकट की स्थिति में लोगों को जल्द मदद मिल सकेगी।

अधिकारियों के मुताबिक नई डायल 112 गाड़ियां आधुनिक सुविधाओं और तकनीकी उपकरणों से लैस हैं। इन वाहनों के जरिए पुलिस टीम कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं को और प्रभावी बनाना है।

प्रदेशभर में बढ़ती जरूरतों को देखते हुए डायल 112 सेवा को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। नई गाड़ियों की तैनाती से कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में भी बड़ी मदद मिलेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds