लॉगिन

भाजपा में आज शामिल होंगे धर्मजीत सिंह, इस सीट से बनाए जा सकते हैं प्रत्याशी

Chhattisgarh August 13, 2023 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा में आज शामिल होंगे धर्मजीत सिंह, इस सीट से बनाए जा सकते हैं प्रत्याशी

भाजपा में आज शामिल होंगे धर्मजीत सिंह, इस सीट से बनाए जा सकते हैं प्रत्याशी

रायपुर : जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जोगी) के पूर्व नेता व विधायक धर्मजीत सिंह पाला बदल सकते हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धर्मजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। 13 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में वे पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक वे भाजपा के सह-प्रभारी मनसुख माडविया और नितिन नबीन के सामने शपथ ग्रहण कर सकते हैं। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि धर्मजीत सिंह लोरमी से प्रत्याशी बनाएं जा सकते हैं। भाजपा में प्रवेश करने के सवाल पर  धर्नेमजीत सिंह  फिलहाल किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया है।

उन्होंने सही समय पर इसकी घोषणा करने की बात कही है। इधर भाटापारा विधायक प्रमोद कुमार शर्मा भी उनके साथ पार्टी बदलने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि प्रमोद शर्मा के भाजपा या कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

बतादें कि धर्मजीत सिंह पहले से ही जेसीसीजे पार्टी ने निष्कासित हैं। हालांकि वर्तमान में धर्मजीत सिंह लोरमी विधानसभा क्षेत्र से जेसीसीजे पार्टी से ही विधायक हैं। धर्मजीत सिंह जेसीसीजे के काफी प्रमुख नेता रहे हैं। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद उनके और अमित जोगी के बीच दूरियां बढ़ती चली गई।

लोरमी  है धर्मजीत सिंह का गढ़

लोरमी विधानसभा में 1993 से अब तक के छह चुनाव में तीन बार कांग्रेस, दो बार भाजपा और एक बार जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ को जीत मिली। कांग्रेस से धर्मजीत सिंह तीन बार लगातार 1998 से 2008 तक जीते। वहीं, जकांछ से भी धर्मजीत ने ही जीत दर्ज की। यहां से धर्मजीत सिंह ने पांच चुनाव लड़ा, जिसमेें 2013 में सिर्फ एक बार भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू से हार का सामना करना पड़ा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds