ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है “धानवान छत्तीसगढ़” हैशटैग, देश भर से लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दे रहे बधाई

रिकॉर्ड तोड़ धान ख़रीदी के बाद छत्तीसगढ़ की जनता में जबरदस्त उत्साह

रायपुर : देशभर में ट्वीटर पर धानवान छत्तीसगढ़ हैशटैग जबरदस्त ट्रेंड हो रहा है, पुरे देश से आमजनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दे रहे है वही रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी से छत्तीसगढ़ की जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है| उल्लेखनीय है कि प्रदेश में धान खरीदी का आंकड़ा रिकार्ड बनाते हुए 107 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है। 31 जनवरी तक अब तक राज्य के 23.39 लाख किसानों ने धान विक्रय किया है। धान खरीदी के भुगतान के लिए मार्क फेड द्वारा अपैक्स बैंक को 22 हजार करोड़ रूपए जारी कर दिया गया है।

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 107 लाख मीट्रिक टन में से लगभग 96 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 89 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है।

इस साल राज्य में 24.98 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.32 लाख नये किसान शामिल हैं। किसानों को धान विक्रय में सहूलियत हो इस लिहाज से इस वर्ष राज्य में 135 नए उपार्जन केन्द्र शुरू किए गए, जिससे राज्य में धान खरीदी के लिए 2617 उपार्जन केन्द्र हो गया हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds