Devi Chitralekha met CM Sai: सीएम साय से मिली कथावाचक देवी चित्रलेखा : आध्यात्मिक चेतना के प्रसार और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा पर हुई चर्चा

रायपुर। Devi Chitralekha met CM Sai: सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सपरिवार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। सीएम साय ने उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया।

प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की।

विभिन्न विषयों पर की चर्चा 

Devi Chitralekha met CM Sai: सीएम साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि, उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूक करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने देवी चित्रलेखा की भूमिका को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली बताते हुए कहा कि, उनके प्रयास जनमानस के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds