महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस होंगे नए CM, एकनाथ शिंदे के बेटे बन सकते हैं डिप्टी सीएम!

महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, BJP ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फडणवीस को अपना समर्थन दिया है। चर्चा है कि शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
CM के तौर पर फडणवीस का नाम लगभग तय
बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हो चुका है। आज या कल (2 या 3 दिसंबर) को देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। वहीं, एकनाथ शिंदे ने भी फडणवीस के नाम पर समर्थन जता दिया है। शिंदे ने कहा है कि पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह मुझे और शिवसेना को मंजूर होगा।