लॉगिन

Maharashtra New CM: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

National December 4, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Maharashtra New CM: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

Maharashtra New CM: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

Maharashtra New CM: बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे. देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर महायुति की बुधवार को हुई बैठक में लगाई गई. फडणवीस बीजेपी के विधायक दल के नेता चुने गए हैं. महायुति की बैठक में एकनाथ शिंदे और अजित पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाने पर सहमति बनी है.

इस निर्णय के बाद अब देवेंद्र फडणवीस समर्थक विधायकों के नाम के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. महायुति के नेता दोपहर 3.30 बजे राजभवन जाएंगे. महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण कार्य़क्रम आयोजित किया जाना है. इस कार्य़क्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds