लोरमी में स्वागत के दौरान डिप्टी सीएम का मंच टूटा, साव सहित कई नेता गिरे

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी में बोनस वितरण कार्यक्रम के पूर्व लोरमी के पुराना बस स्टैंड के पास स्वागत के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव का मंच टूट गया। मंच टूटने से साव सहित कई नेता गिर पड़े। हालांकि किसी को चोंटे नहीं आई।
नगर में स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षमता से अधिक लोग मंच पर चढ़ने के चलते मंच टूटा। ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही इसी प्रकार से कोरबा के टीपी नगर में स्वागत के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन मंच टूटने से गिर पड़े थे।