लॉगिन

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, रायपुर आवास पर लहराया तिरंगा

Chhattisgarh August 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, रायपुर आवास पर लहराया तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, रायपुर आवास पर लहराया तिरंगा

रायपुर : यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे #हरघर_तिरंगा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने रायपुर स्थित आवास पर स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

“हर घर ध्वज” अभियान से जुड़कर हम न केवल अपने तिरंगे का सम्मान कर सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रप्रेम का संदेश दे सकते हैं। सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएं, उसके साथ फोटो साझा करें और इस जनअभियान को सफल बनाएं।

उन्होंने बताया कि https://harghartiranga.com/ पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी तिरंगे वाली तस्वीरें साझा कर इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। उपमुख्यमंत्री के इस आह्वान के बाद सोशल मीडिया पर भी #हरघर_तिरंगा हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रदेशभर में घर-घर तिरंगा लगाने की पहल को लेकर प्रशासन, जनप्रतिनिधि और नागरिक संगठन मिलकर जागरूकता फैला रहे हैं। इस मौके पर विजय शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, और इसे फहराना हर भारतीय का गौरव है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds