डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर कसा तंज : कहा- आरोप पत्र से जनता को भटका रहे, निकाय चुनाव में भाजपा की होगी जीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने 5 साल तक शहर की जो दुर्दशा की है, उसको बताने के बजाए आरोप पत्र जारी कर रही है। कांग्रेस अपने आरोप पत्र से जनता को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। निकाय में इस साल एक तरफा भाजपा की जीत होगी।

अरुण साव ने कहा कि, भाजपा का विज़न पूरी तरह से क्लीयर हैं। पीएम PM मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद शहर को आधुनिक बनाने का काम किया जा रहा हैं। निश्चित रूप से इसी विज़न को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds