लॉगिन

नगरीय निकायों के परिसीमन पर बोले डिप्टी सीएम साव , कांग्रेस ने जोड़-तोड़ किया था, अब नियमानुसार होगा परिसीमन

Chhattisgarh July 15, 2024 रिपोर्टर: shailesh
नगरीय निकायों के परिसीमन पर बोले डिप्टी सीएम साव , कांग्रेस ने जोड़-तोड़ किया था, अब नियमानुसार होगा परिसीमन

नगरीय निकायों के परिसीमन पर बोले डिप्टी सीएम साव , कांग्रेस ने जोड़-तोड़ किया था, अब नियमानुसार होगा परिसीमन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकायों के चुनाव होने हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने पहले वार्डों के परिसीमन का निर्णय लिया है, सरकार के इस फेसले पर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है। इस मसले पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि, नियमानुसार परिसीमन की कार्रवाई हो रही है। आपत्ति पर विचार करके परिसीमन का काम होगा। हर बात पर प्रश्न चिन्ह लगाना वाजिब नहीं है। कांग्रेस ने जोड़-तोड़ कर परिसीमन किया था। हम नियमानुसार परिसीमन की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं।

कांग्रेस के सर्वे से कुछ नहीं होने वाला

डिप्टी सीएम अरुण साव ने निकाय चुनाव को लेकर कहा कि, कांग्रेस सर्वे करवा लेगी। क्योंकि कांग्रेस ने सर्वे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी कराए होंगे। हालांकि सबका सर्वे जनता ही तय करती है। निकाय और पंचायत चुनाव में जनता निर्णय करेगी।

पटवारी हड़ताल वापस ले लेंगे 

पटवारियों की हड़ताल को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि, सरकार पहल कर रही है। उनकी बातों को समझ रही है। आने वाले समय में पटवारी हड़ताल वापस ले लेंगे। जल्द इस जिम्मेदारी में जुट जाएंगे।

कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व और नियत नहीं 

भूपेश गुट के जिला अध्यक्षों को हटाए जाने की चर्चा पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी में जुतम पैजार चल रहा है। समीक्षा बैठकों में एक-दूसरे की पोल खोली गई है। कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व और नियत दोनों नहीं है। जनता में विश्वसनीयता भी खत्म होती हुई नजर आ रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds