लॉगिन

अमेरिका से लौटे डिप्टी सीएम साव : बोले- ब्रिज और रिवर फ्रंट निर्माण का अध्ययन किया, डिवाइडर बनाने की नई तकनीक देखी

Chhattisgarh September 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
अमेरिका से लौटे डिप्टी सीएम साव : बोले- ब्रिज और रिवर फ्रंट निर्माण का अध्ययन किया, डिवाइडर बनाने की नई तकनीक देखी

अमेरिका से लौटे डिप्टी सीएम साव : बोले- ब्रिज और रिवर फ्रंट निर्माण का अध्ययन किया, डिवाइडर बनाने की नई तकनीक देखी

रायपुर। अमेरिका प्रवास से लौटने के बाद डिप्टी सीएम अरूण साव ने प्रेस कांफ्रेंस ली। उन्होंने अमेरिका प्रवास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, अधोसंरचना निर्माण की तकनीक को लेकर काफी कुछ सीखने मिला। वहां पर उन्होंने ब्रिज और रीवर फ्रंट निर्माण का अध्ययन किया। स्टील से ब्रिज के निर्माण को लेकर जानकारी ली।

डिप्टी सीएम अरूण साव ने बताया कि, अमेरिका प्रवास के दौरान अमेरिका में छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के लोगों से भी बात हुई। न्यूजर्सी में एक बड़ा कार्यक्रम हुआ।  न्यूयार्क से वाशिंगटन तक सड़क से सफर किया। जर्सी डिवाइडर की तकनीक देखा। वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस समेत महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण‌ किया। उन्होंने कहा कि, यूएनओ के मुख्यालय में जाकर अध्ययन करने का अवसर मिला। शिकागो में नाचा के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।

अपराध की घटनाओं पर राजनीति करना बंद करे कांग्रेस 

कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, घटनाओं पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। हमारी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर है। दोषियों पर कार्रवाई करने में सरकार संकोच नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अपराध की घटनाओं पर राजनीति करना बंद करे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds