चुनाव की तारीख को लेकर डिप्टी सीएम साव ने दिया बड़ा बयान, बोले “निकाय और पंचायत चुनाव जल्द ही होंगे”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया भी कल पूरी कर ली जाएगी। लेकिन इससे पहले आज से रायपुर नगर निगम में प्रशासक ने कार्यभार संभाल लिया है। हालांकि प्रशासक के कार्यभार संभालने से पहले सियासी गलियारों में पक्ष-विपक्ष के ​बीच बयानबाजी देखने को मिली थी। वहीं, अब रायपुर नगर निगम में प्रशासक के कार्यभार संभालने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि रायपुर नगर निगम में आज से प्रशासन ने कार्यभार संभाल लिया है। नगर निगम अधिनियम में यह उल्लेखित है, निर्वाचित बॉडी का कार्यकाल 5 साल का होगा। महापौर का कार्यकाल पांच साल पूरा होने तक अगर चुनाव नहीं होते तो प्रशासक कुर्सी संभालेंगे। वहीं, निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि महापौर पद के लिए आरक्षण का काम कल पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद निर्वाचन आयोग की सूचना दे दी जाएगी। आरक्षण की सूची मिलते ही निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगी। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव जल्द ही होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds