लॉगिन

डेंटल कॉलेज के प्रोफ़ेसर के साथ 26 लाख से ज्यादा की ठगी, आमानाका पुलिस ने दर्ज की ऍफ़आईआर

Chhattisgarh August 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
डेंटल कॉलेज के प्रोफ़ेसर के साथ 26 लाख से ज्यादा की ठगी, आमानाका पुलिस ने दर्ज की ऍफ़आईआर

डेंटल कॉलेज के प्रोफ़ेसर के साथ 26 लाख से ज्यादा की ठगी, आमानाका पुलिस ने दर्ज की ऍफ़आईआर

रायपुर। साइबर क्राइम से जुड़ा एक नया मामला रायपुर पुलिस के सामने आया है, जिसमें सायबर अपराधियों ने एक डेंटल कॉलेज के एक प्रोफ़ेसर को अपना निशाना बनाया है। ठगों ने प्रोफसर के साथ करीब 26 लाख 68 हजार रुपये की ठगी की है।

जानकारी के मुताबिक़ इसकी सूचना पीड़ित प्रोफेसर ने आमानाका पुलिस थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि, ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर वीआईपी मेंबरशिप और मुनाफे का लालच दिया था। इसके बाद ठगों ने शातिराना तरीके से उनसे अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराया। वही जब उन्हें इससे फायदा होता नहीं दिखा और रिटर्न हासिल नहीं हुआ तो उन्होंने व्हाट्सप्प ग्रुप में आपत्ति जताई लेकिन इसी बीच उन्हें उस व्हाट्सअप ग्रुप से रिमूव कर दिया गया। इसके बाद प्रोफेर्स को खुद के साथ ठगी होने का आभास हुआ। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत आमानाका पुलिस से की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds