POLITICS : महापौर एजाज ढेबर पर एक और ऍफ़आईआर दर्ज करने की मांग, विधायक रिकेश सेन ने गृहमंत्री के नाम जारी किया वीडियो

रायपुर: रायपुर के महापौर एजाज ढेबर पर एक और ऍफ़आईआर दर्ज करने की मांग की गई है। वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर पर ऍफ़आईआर की मांग की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि रायपुर एसएसपी संतोष सिंह को धमकाने और आत्महत्या की चेतावनी देने पर एजाज ढेबर पर एक और ऍफ़आईआर की जानी चाहिए। विधायक रिकेश सेन ने गृहमंत्री के नाम वीडियो भी जारी किया है।

भाजपा विधायक रिकेश सेन ने आत्महत्या की धमकी को अपराधिक कृत्य बताया है। कांग्रेस सासंद राहुल गांधी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भी वीडियो मे भी जिक्र​ किया गया है। बता दें कि बीते दिन रायपुर से महापौर एजाज ढेबर ने ऍफ़आईआर शून्य करने की मांग की थी उन्होंने इसका ज्ञापन भी सौंपा था और एफआईआर वापस नहीं लेने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। मेयर एजाज ढेबर सोमवार को ऍफ़आईआर पर एसएसपी को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान ढेबर ने एसएसपी संतोष सिंह से कहा कि या तो मेरे खिलाफ हुई ऍफ़आईआर को शून्य करें या 25 हजार लोगों पर मामला दर्ज करें। मेयर ढेबर ने कहा कि ऍफ़आईआर वापस नहीं हुई तो आत्महत्या कर लूंगा और चिट्ठी में एसएसपी  संतोष सिंह का नाम लिख दूंगा।

गौरतलब है कि, 24 जुलाई को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। इस दौरान कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। विधानसभा घेराव के दौरान रायपुर के मेयर एजाज ढेबर का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में महापौर एजाज ढेबर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते और गाली गलौज करते हुए नजर आए थे। भाजपा ने महापौर ढेबर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds