लॉगिन

दिल्ली की युवती का लंदन में मर्डर, पिता बोले- मेरी बेटी को उसके पति ने मारा

National November 22, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
दिल्ली की युवती का लंदन में मर्डर, पिता बोले- मेरी बेटी को उसके पति ने मारा

दिल्ली की युवती का लंदन में मर्डर, पिता बोले- मेरी बेटी को उसके पति ने मारा

दिल्ली की एक युवती की लंदन में हत्या करने का मामला सामने आया है। युवती के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की लंदन में हत्या कर दी गई है और उन्होंने इसका आरोप उसके पति और अपने दामाद पर लगाया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वह अभी फरार बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के पालम कॉलोनी निवासी सतबीर बरेला ने बताया कि उनकी बेटी हर्षिता बरेला (24) शादी के बाद पति के साथ लंदन चली गई थी। वह वहां से रोजाना अपने घर वालों से वीडियो कॉल पर बात करती थी। परिजनों का कहना है कि 10 नवंबर को उनकी आखिरी बार अपनी बेटी से बात हुई थी। उस दिन उसने करीब 40 मिनट तक वीडियो कॉल की थी। जिसमें उसने बताया था कि वह आलू की सब्जी, पालक पूरी और पकौड़े बना रही है और डिनर की तैयारी कर रही है।

इसके बाद अगले दिन उन्होंने जब अपनी बेटी को फोन किया तो कॉल नहीं लगी। उन्हें लगा कि उनकी बेटी खुद फोन कर लेगी और अगले दिन तक उसके कॉल का इंतजार किया। हालांकि, हर्षिता का कोई फोन नहीं आया। इसके बाद पिता ने उसके पति पंकज लांबा को 12 नवंबर को फोन किया। लेकिन, फोन नहीं लगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds