संदिग्ध अवस्था में मिली नाबालिग की सड़ी-गली लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान हत्या की आशंका

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में 17 साल की लड़की का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। नाबालिग लड़की के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, किसी ने उसकी हत्या की है। इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने कोतबा चौकी पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात कर रही है।

बता दें, कोतबा चौकी क्षेत्र के जामझोर की रहने वाली नबालिग बालिका 20 मार्च को घर से गुमशुदा हो गई थी। 24 मार्च को परिजनों ने कोतबा चौकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद नाबालिग बालिका की सड़ी गली संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

एसडीओपी धुर्वेश ने क्या बताया

इस घटना को लेकर पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, बालिका का शव उसके घर के पास राहर बाड़ी में मिला है। पुलिस मर्ग पंचानमा कायम कर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds