लॉगिन

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी: अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन पर धमकाया, SPG अलर्ट

National November 28, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी: अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन पर धमकाया, SPG अलर्ट

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी: अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन पर धमकाया, SPG अलर्ट

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार(28 नवंबर) को एक अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर पीएम मोदी को जान से मारने की बात कही। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले शख्स का पता लगाने के लिए साइबर सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।

पीएम मोदी को पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
बीते 6 साल में यह तीसरा मौका है जब पीएम मोदी को ऐसी धमकी दी गई है। 2018 में महाराष्ट्र के एक अलाउद्दीन नामक शख्स ने सोशल मीडिया पोस्ट कर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 2022 में केरल के जेवियर नाम के एक युवक ने चिट्ठी भेजकर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके साथ ही 5 जनवरी 2022 को पीएम मोदी के पंजाब के दौरान, उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds