शादी समारोह के बीच मौत : विदिशा में डांस करते-करते थमी सांसें, बहन के विवाह में शामिल होने इंदौर से आई थी महिला

विदिशा : जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्टेज डांस करते समय एक महिला की मौत हो गई। वह चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आई थी। शादी समारोह के दौरान वह डांस कर रही थी, लेकिन अचानक स्टेज पर गिर गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

स्टेज डांस करते वक्त गिरी परिणीता
इंदौर निवासी 22 वर्षीय परिणीता जैन अपनी कजिन बहन की शादी में शामिल होने  विदिशा आई थीं। मगधम रिसॉर्ट में संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। परिणीता स्टेज पर डांस कर रही थीं, लेकिन अचानक गिर गई। उनकी मौत से हर कोई हैरान है। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

सीपीआर  देने के बाद भी नहीं हुई हलचल 
विदिशा में शनिवार रात 9 बजे संगीत कार्यक्रम शुरू हुआ था। करीब 10 बजे के डांस करते करते परिणीता जैन गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद एक डॉक्टरों रिश्तेदार ने सीआरपी देने की कोशिश की, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। लिहाजा, तत्काल उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

छोटे भाई की हार्ट अटैक से मौत
परिणीता जैन के पिता सुरेंद्र जैन स्वस्तिका इन्वेस्टमेंट कंपनी में मैनेजर हैं। वह विजयनगर ब्रांच हेड हैं। इंदौर के साउथ तुकोगंज में घर है। परिणिता के छोटे भाई की भी साइकिल चलाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

प्राइवेट जॉब करती थी परिणीता
परिणीता जैन एमबीए किया था। वह प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। शादी के लिए महीनेभर से डांस सीख रही थी। उसके मामा की लड़की की शादी विदिशा निवासी जैन परिवार में हो रही थी। वधु पक्ष के लोग गुना आरोन और राधौगढ़ से आए थे। परिणीता राघौगढ़ पक्ष से आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds