पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला : जमीन विवाद की जांच में पहुचे थे प्रधान आरक्षक, टंगिया मारकर कर दिया गंभीर रूप से घायल

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अब आम लोग तो दूर पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। जमीनी विवाद की शिकायत की जांच के लिए गए पुलिस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद की शिकायत की जांच के लिए गए. प्रधान आरक्षक हितेश सिंह पर आरोपी चंद्रभान ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। प्रधान आरक्षक हितेश सिंह विवेचना के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान चंद्रभान ने उन पर अचानक पीछे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल-

हमले की सूचना मिलते ही पेंड्रा थाना की पेट्रोलिंग वाहन ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चंद्रभान को हिरासत में ले लिया है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दिया है। लोग चिंतित हैं कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा? पेंड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds