युवती व 8 साल के बच्चे की मिली लाश, पास ही पड़ा मिला खरगोश का भी शव

जांजगीर-चांपा : जिले में एक युवती और करीब 8 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। दोनों के शव एक ही रस्सी से बंधे मिले हैं। उनके मुंह को रस्सी से बांधा गया था। पास में एक मरा हुआ खरगोश भी मिला है। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर नाले के किनारे में फेंका गया है। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।

मुड़पार गांव में सोमवार को मुंडा नाले के पास कुछ लोग गए थे। यहां उन्होंने कंबल में लिपटी हुई लाशें देखीं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।पुलिस ने देखा कि अर्धनग्न हालत में लड़की और बच्चे के शव को एक ही रस्सी से बांधा गया था। उन्हें कंबल से ढक दिया गया था। दोनों के मुंह से झाग भी निकल रहा था। इस पर पुलिस ने दोनों की पहचान करने की कोशिश की। मगर दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। आस-पास के पुलिस स्टेशनों में दोनों के तस्वीरें भेजी गई हैं। लड़की के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं लड़के को रस्सी से खींचा गया है। ऐसे निशान उसके शरीर पर मिले हैं। लड़की की उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच होगी। जबकि बच्चे की उम्र करीब 8 साल बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds