लॉगिन

कमरे में लटकते मिली इंजीनियरिंग के छात्र की लाश, पुलिस कर रही जांच

Chhattisgarh March 20, 2023 रिपोर्टर: shailesh
कमरे में लटकते मिली इंजीनियरिंग के छात्र की लाश, पुलिस कर रही जांच

कमरे में लटकते मिली इंजीनियरिंग के छात्र की लाश, पुलिस कर रही जांच

दुर्ग: बीआईटी कॉलेज दुर्ग में पढ़ रहे बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्टूडेंट की पहचान रोहित देवांगन (21 साल) के रूप में हुई है। वो नारायणपुर जिले का रहने वाला था और दुर्ग में किराए से रहकर बीटेक चौथे सेमेस्टर की तैयारी कर रहा था।

मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि रविवार दोपहर उनके पास एक फोन आया कि सिंधिया नगर सड़क नंबर 3 निवासी उबैद अहमद खान के यहां किराए से रहने वाले रोहित देवांगन ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तो पाया कि छात्र ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था और उसकी लाश फांसी पर लटकती मिली।

इसके बाद पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में पंचनामा किया और शव को पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने छात्र के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है। छात्र ने खुदकुशी क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए परिजन, दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दूसरे छात्र ने सबसे पहले देखी लाश

पुलिस के मुताबिक मकान में रह रहे दूसरे पीजी के छात्र ने देखा कि रोहित फांसी पर लटका है। इसके बाद उसने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। फिर उबैद खान ने इसकी जानकारी रोहित के मामा को दी। सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds