Site icon khabriram

आत्मानंद स्कूल में मिली लाश : ई रिक्शा चालक बाथरूम में पड़ा मिला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, मृतक ई रिक्शा चालक है। रोज की तरह वह देर रात ई रिक्शा चलाने निकला था, जिसके बाद वह लौटा ही नहीं। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह स्कूल के सफाई कर्मी सफाई के लिए बाथरूम गए। वहां पर लाश देखकर उन्होंने स्कूल प्रबंधन और पुलिस को इसकी सूचना दी। आसपास के लोगों ने शिनाख्ती कर बताया कि, लाश ई रिक्शा चालक सत्यनारायण यादव की है। 

परिवार से दूर किराए के कमरे में रहता था मृतक 

बताया जा रहा है कि, सत्यनारायण यादव (36) ई रिक्शा चलाता था। वह अपने परिजनों से अलग होकर लिंगियाडीह राजकिशोर नगर में रह रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि, सोमवार रात वह ई रिक्शा लेकर निकलते देखा था। फिर वह रात भर घर नहीं लौटा और सुबह उसकी लाश मिली है।

Exit mobile version