लॉगिन

एक ही घर से 9 लोगों की निकली लाश, अज्ञात बंदूकधारियों ने परिवार के सभी सदस्यों को उतारा मौत के घाट

World June 28, 2023 रिपोर्टर: shailesh
एक ही घर से 9 लोगों की निकली लाश, अज्ञात बंदूकधारियों ने परिवार के सभी सदस्यों को उतारा मौत के घाट

एक ही घर से 9 लोगों की निकली लाश, अज्ञात बंदूकधारियों ने परिवार के सभी सदस्यों को उतारा मौत के घाट

पेशावर : पाकिस्तान  से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारियों एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की।

गोलीबारी में तीन महिलाओं और छह पुरुषों की मौत

इस  गोलीबारी में एक ही घर के 9 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना मालाकंद जिले के बटखेला तहसील में हुई है। अज्ञात हमलावरों ने तीन महिलाओं और छह पुरुषों सहित एक ही परिवार के नौ सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या के पीछे का कारण अब तक नहीं लगा पता

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लेवीज बल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बटखेला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को हत्या के पीछ का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds