DDCA Election 2024: रोहन जेटली ने दूसरी बार जीता डीडीसीए का चुनाव, कीर्ति आजाद को 800 वोटों से हराया

रोहन जेटली (Rohan Jaitley) ने लगातार दूसरी बार दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) का चुनाव जीत लिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद कीर्ति आजाद (Kirti Azad) को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को फिर से DDCA का अध्यक्ष चुना गया है।

दरअसल, डीडीसीए का चुनाव 13, 14 और 15 दिसंबर को कराया गया है। इस चुनाव में डीडीसीए के 2,413 सदस्यों ने वोट डाले थे। किसी उम्मीदवार को जीत दर्ज करने के लिए 12,07 वोटों की जरूरत होती है। रोहन जेटली को 1,577 वोट मिले है। वहीं कीर्ति आजाद के पक्ष में केवल 777 वोट ही डाले गए। जिसके बाद रोहन जेटली को विजयी घोषित कर दिया गया।

जेटली समूह के सभी सदस्यों ने मारी बाजी

खबरों की मानें, तो जेटली समूह के सभी सदस्यों ने ही DDCA के अन्य सभी पदों पर कब्जा कर लिया है। उपाध्यक्ष पद पर शिखा कुमार को 1,246 वोट मिले हैं। जबकि, राकेश कुमार बंसल के पक्ष में 536और सुधीर कुमार अग्रवाल को कुल 498 वोट मिले है। इसके अलावा सचिव पद पर अशोक शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर हरीश सिंगला ने जीत हासिल की है। वहीं अमित ग्रोवर को संयुक्त सचिव पद के लिए चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds