लॉगिन

चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

Chhattisgarh March 15, 2026 रिपोर्टर: shailesh
चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

रायपुर : चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है. इस त्योहार के मौके पर छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है. छोटे-बड़े दुर्गा मंदिरों में इस पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. नौ दिनों तक श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए मंदिर और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है.

डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

डोंगरगढ़ में स्थित देवी बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के दौरान लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं. प्रदेश के अलग-अलग शहरों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लोग यहां पहुंचते हैं. मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशान ना हो, इसके लिए रेलवे ने 10 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है. वहीं कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.

इन ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव

डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की 10 ट्रेनों का ठहराव होगा. इन ट्रेनों का स्टॉपेज 2 मिनट का होगा. ये व्यवस्था 19 मार्च से 27 मार्च तक रहेगी.

(ट्रेन नंबर 20843) बिलासपुर – भगत की कोठी एक्सप्रेस, आगमन – रात 9.56 बजे, प्रस्थान रात 9.58 बजे

(ट्रेन नंबर 20844) भगत की कोठी – बिलासपुर एक्सप्रेस, आगमन – सुबह 5.40 बजे, प्रस्थान सुबह 5.42 बजे

(ट्रेन नंबर 20845) बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, आगमन- रात 9.56 बजे, प्रस्थान – रात 9.58 बजे

(ट्रेन नंबर 20846) बीकानेर – बिलासपुर एक्सप्रेस, आगमन – सुबह 5.40 बजे, प्रस्थान – सुबह 5.42 बजे

(ट्रेन नंबर 12851) बिलासपुर – चेन्नई एक्सप्रेस, आगमन- दोपहर 12.16 बजे, प्रस्थान – दोपहर 12.18 बजे

(ट्रेन नंबर 12850) चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस, आगमन- सुबह 10.21 बजे, प्रस्थान- 10.23 बजे

(ट्रेन नंबर 12849) बिलासपुर – पुणे एक्सप्रेस, आगमन – दोपहर 2.36 बजे, प्रस्थान – दोपहर 2.38 बजे

(ट्रेन नंबर 12850) पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस, आगमन- सुबह 11.58 बजे, प्रस्थान – दोपहर 12 बजे

(ट्रेन नंबर 12772) रायपुर – सिकंदराबाद एक्सप्रेस, आगमन – शाम 6.30 बजे, प्रस्थान – शाम 6.32 बजे

(ट्रेन नंबर 12771) सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस, आगमन – सुबह 10.46 बजे, प्रस्थान – सुबह 10.48 बजे

इन ट्रेनों के रूट्स में विस्तार किया गया

गोंदिया-दुर्ग मेमू ट्रेन का विस्तार किया गया है. अब ये ट्रेन रायपुर तक चलेगी. सुबह 5 बजे राजधानी रायपुर से रवाना होगी और रात 10.30 बजे लौटेगी. इसके साथ ही रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू का भी विस्तार किया गया है. जो अब गोंदिया तक चलेगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds