Site icon khabriram

चक्रवाती तूफान ने रोकी ट्रेन : थम जाएंगे पुरी, अजमेर और अहमदाबाद एक्सप्रेस के पहिए

रायपुर। चक्रवर्ती तूफान डाना के प्रभाव से ट्रेनों को बचाने के लिए रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है। गहरे अवदाब का क्षेत्र 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर के बीच उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी पश्चिम बंगाल के तटों को गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करेगा।

इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इस वजह से रेलवे ने पुरी, सूरत, अहमदाबाद व अजमेर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया है। रेलवे ने यह निर्णय सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खासकर ऐसे यात्री, जिन्होंने महीनों पहले दीपावली पर यात्रा की योजना बनाकर रिजर्वेशन कराया है। अब वे तक गंतव्य तक नहीं जा पाएंगे या फिर उन ट्रेनों में आरक्षण कराने मशक्कत करनी पड़ेगी, जिन्हें रद्द नहीं किया गया है। ट्रेन रद्द होने से रायपुर मंडल और बिलासपुर जोन से लगभग हजार से अधिक यात्री प्रभावित हुए हैं, जिन्हें रेलवे ने पैसे रिफंड करने की प्रकिया भी शुरू कर दी है।

यह ट्रेन रहेगी रद्द

■22973 गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस 22 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
■09059 सूरत ब्रह्मपुर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
■18425 पुरी दुर्ग एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
■20823 पूरी अजमेर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
■12844 अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
■ 22865 एलटीटी पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
■ 18426 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
■ 09060 ब्रहमपुर सूरत एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
■ 20824 अजमेर पुरी एक्सप्रेस दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

Exit mobile version