रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनावी गरमी इतनी ज्यादा बढ़ गयी है, प्रदेश के संस्कृति मंत्री अपना आपा खो बैठे और अपने ही पीए को अभद्र भाषा में डाट लगा दी, इनका ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने पीए से अभद्र भाषा से संबोधित करते हुए बुलाते हैं और फिर लोगों के बीच गरिया देते हैं।
मंत्रीजी के इस वायरल वीडियो पर ट्रोलर्स जमकर कमेंट की बौछार कर रहे हैं। वहीं कई भाजपा नेताओं ने भी मंत्री के इस वीडियो को ट्वीट कर कांग्रेस की मर्यादा पर सवाल खड़े किये हैं। उज्जवल दीपक ने ट्वीट कर लिखा है कि… ये हैं छत्तीसगढ़ के “संस्कृति मंत्री” अमरजीत भगत जो अपने पीए को बहुत ही प्यार से बुला रहे हैं । इनके संस्कार देखने लायक़ हैं । ख़ुद ही सुन लीजिए।
ये हैं छत्तीसगढ़ के "संस्कृति मंत्री" अमरजीत भगत जो अपने पीए को बहुत ही प्यार से बुला रहे हैं । इनके संस्कार देखने लायक़ हैं । ख़ुद ही सुन लीजिए। pic.twitter.com/p6xsVLR8yN
— Ujjwal Deepak (@ujjwaldeepak) October 13, 2023
वीडियो में एक महिला कुछ फरियाद संस्कृति व खाद्य मंत्री से करती दिख रही है, जिसकी बातों को सुनने के बाद मंत्री अमरजीत भगत अपने पीए को ढूंढते हैं, लेकिन वो जब पास में नहीं दिखता है, तो अभद्र भाषा से संबोधित करते हुए उसे पुकारते हैं और बोलते हैं..क्यो रें …………………तू यहां मौज मस्ती करने आता है….पीए है तो सामने रहा कर।
आपको बता दें कि संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत सीतापुर से चुनाव लड़ते हैं। सीतापुर कांग्रेस का किला कहा जाता है। इस बार भाजपा ने वहां नया दांव खेलकर सीआरपीएफ की नौकरी छोड़कर आये युवा को टिकट दिया है। वहीं मंत्री जी का टिकट अभी तक घोषित नहीं किया गया है।