बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ कांस्टेबल शहीद, दिल्ली में चल रहा था ईलाज

रायपुर/दिल्ली। 9 अप्रैल को बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ कांस्टेबल शहीद हो गए है, दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। सीआरपीएफ ने एक्स पोस्ट में अधिक जानकारी देते बताया कि 9 अप्रैल 2025 को बीजापुर, छत्तीसगढ़ में संचालित माओवाद विरोधी अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए सीआरपीएफ की 196 बटालियन के बहादुर कांस्टेबल दिलीप कुमार पासवान ने एम्स, नई दिल्ली में 23 अप्रैल को अंतिम सांस ली।  कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अपने शूरवीर के अदम्य साहस, शौर्य एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को #सीआरपीएफ नमन करती है। हम अपने वीर के परिवार के साथ सदैव खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds