लॉगिन

MP : चंबल नदी किनारे मवेशी चरा रहे किशोर पर मगरमच्छ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Madhya Pradesh July 29, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP : चंबल नदी किनारे मवेशी चरा रहे किशोर पर मगरमच्छ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

MP : चंबल नदी किनारे मवेशी चरा रहे किशोर पर मगरमच्छ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

श्योपुर : चंबल नदी किनारे मवेशी चरा रहे एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पिपरानी निवासी 15 वर्षीय निहाल सिंह रोजाना की तरह रविवार को चंबल नदी किनारे मवेशी चराने गया था। जब वह मवेशी चरा रहा था तो बिल्कुल चंबल नदी के किनारे पर खड़ा था। तभी एक मगरमच्छ ने उसे पर झपट्टा मार दिया। मगरमच्छ युवक के पैर पर ही हमला कर पाया। उससे पहले किशोर किसी तरह से मगरमच्छ के जबड़े से छूट कर भाग गया। लेकिन उसका पैर व कमर का हिस्सा घायल हो गया।

जब आसपास के लोगों को पता चला तो वह युवक को उठाकर घर ले गए और उसके बाद इलाज के लिए स्वजन जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds