लॉगिन

भाजपा के 85 में से 8 उम्मीदवारों पर दर्ज है अपराधिक मामले, कवर्धा प्रत्याशी विजय शर्मा पर दर्ज है सबसे ज्यादा मामले

Chhattisgarh October 12, 2023 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा के 85 में से 8 उम्मीदवारों पर दर्ज है अपराधिक मामले, कवर्धा प्रत्याशी विजय शर्मा पर दर्ज है सबसे ज्यादा मामले

भाजपा के 85 में से 8 उम्मीदवारों पर दर्ज है अपराधिक मामले, कवर्धा प्रत्याशी विजय शर्मा पर दर्ज है सबसे ज्यादा मामले

रायपुर : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने 85 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। पहली सूची में 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। वहीं दूसरी सूची में 64 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय नियमों के मुताबिक सभी दलों को अपन-अपने प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी निर्वाचन आयोग को देनी होती है।

भाजपा ने निर्वाचन आयोग को जानकारी दी है है कि, अब तक उसके घोषित 85 प्रत्याशियों में से कुल 8 पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। यह सूचना पार्टी ने चुनाव आयोग को दी है। इसके अलावा चुनाव आयोग का यह भी निर्देश हैं कि, प्रत्याशियों पर दर्ज आपराधिक मामलों को सार्वजनिक करना अनिवार्य है। इसी नियम के तहत भाजपा ने अपने प्रत्याशियों पर दर्ज मामले सार्वजनिक कर दिए हैं।

3 महिला प्रत्याशियों पर भी दर्ज हैं मामले

पार्टी द्वारा सार्वजिक की गई जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा आपराधिक मामले भाजपा के कवर्धा प्रत्याशी विजय शर्मा पर दर्ज हैं। इन मामलों में 3 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। प्रतापपुर से शंकुन्तला सिंह, सरायपाली से सरला कोसरिया पर भी आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं कवर्धा से प्रत्याशी विजय शर्मा पर 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वैशालीनगर सीट से रिकेश सेन पर चेक बाउंस होने का मामला दर्ज हुआ है। कांकेर से आशा राम नेताम, खैरागढ़ से प्रत्याशी विक्रांत सिंह, महासमुंद से योगेश्वर राजू सिन्हा पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds