लॉगिन

इन फिल्मो को देख रियल लाइफ में किए गए अपराध, लिस्ट में अजय-शाहरुख़ की मूवी भी शामिल

BOLLYWOOD July 2, 2023 रिपोर्टर: shailesh
इन फिल्मो को देख रियल लाइफ में किए गए अपराध, लिस्ट में अजय-शाहरुख़ की मूवी भी शामिल

इन फिल्मो को देख रियल लाइफ में किए गए अपराध, लिस्ट में अजय-शाहरुख़ की मूवी भी शामिल

मुंबई : फिल्मों को समाज का आयना भी कहा जाता है। असल जिंदगी की घटनाओं को अक्सर फिल्मों के पर्दे पर उतारते देखा जा चुका है। वहीं, कई बार ऐसा भी हुआ है जब फिल्मों की कहानी से प्रेरित होकर लोग रियल लाइफ में इस तरह के काम करने की कोशिश की है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर सच में उस तरह के अपराध के अंजाम देने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…

स्पेशल 26

स्पेशल 26 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था। यह फिल्म रियल घटना पर आधारित थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे देखने के बाद लोगों ने फिल्म की तरह ही लूट को अंजाम देने की कोशिश की थी। पिछले साल के अगस्त महीने में पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश से दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। दिल्ली के नेताजी सुभाष कॉम्प्लेक्स के एक वेलनेस सेंटर में इन्होंने खुद को मुंबई पुलिस अधिकारी बताकर लूट को अंजाम दिया था।

डर

फिल्म डर शाहरुख खान के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में वह एकतरफा प्रेमी के रूप में नजर आए थे। इसमें किंग खान अपने प्यार किरण (जूही चावला) को पाने के लिए उसका अपहरण करने की कोशिश करते हैं। वास्तविक जीवन में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। एक व्यक्ति ने एक लड़की का अपहरण करने की कोशिश की थी। वह उसका लगभग एक साल तक पीछा करता और हर पल उस पर निगरानी रखा करता था। जब पुलिस ने उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया तो उसने कहा कि वह फिल्म डर तरह ही जीवन जीने की कोशिश कर रहा था।

बंटी और बबली

फिल्म बंटी और बबली में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के करियर की हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में दोनो  पैसे लूटने के लिए लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश करते हैं और उस पैसे से लग्जरी लाइफ जीते हैं। असल जिंदगी में भी बहुत सारे जोड़ों ने वास्तविक जीवन में इस तरह की लूट करने की कोशिश की। दिल्ली में एक जोड़े को 2013 में लोगों को लूटने ृ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने फिल्म बंटी और बबली से प्रेरित होने की बात खुद कबूली थी।

धूम

एक्शन फिल्म धूम ने स्पोर्ट्स बाइक के बाजार को जन्म दिया। इस फिल्म के बाद, भारतीय सुपरबाइक्स के प्रशंसक बन गए और पूरे देश में बहुत सारे बाइक माफिया गिरोह भी बन गए। एक दृश्य जहां जॉन अब्राहम और उनके गिरोह ने पैसे लूटने के लिए कसीनो की दीवार में एक छेद बनाया, केरल में भी इसी तरह की चोरी की सूचना मिली थी, जहां एक गिरोह ने एक शोरूम की दीवार में एक छेद बनाने की कोशिश की थी। बदमाशों ने आठ करोड़ रुपये लूटे थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds