Crime News: मानव तस्करी का भंडाफोड़ : बिहार के रेड लाइट इलाके से मिलीं छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियां

राजनांदगांव। Crime News:  पड़ोसी राज्य बिहार के रोहतास शहर के रेड लाइट इलाके में पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की। इस  कार्रवाई में  प्रदेश की 41 नाबालिग लड़कियां मिलीं हैं। इनके साथ ही तीन नाबालिग लड़के एवं चार दलाल भी गिरफ्तार किए गए हैं। इन लड़कियों में प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों की आधा दर्जन से अधिक जिलों की लड़कियां शामिल है। इन नाबालिग लड़कियों को यहां ऑर्केस्ट्रा में डांस कराने के नाम पर देह व्यापार में धकेल दिया गया था। करीब 2 साल से नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था।

Crime News:  मिली जानकारी के अनुसार,  बिहार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दूसरे प्रदेशों से नाबालिग लड़‌कियों को बुलाकर उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है। इस टिप के आधार पर रोहतास एसपी ने कार्रवाई के लिए एक स्पेशल टीम बनाई थी। जिसका नेतृत्व एसपी ही कर रहे थे। उनके साथ 60 की संख्या में पहुंचे पुलिस बल के जवान और महिला बटालियन की और महिला बटालियन की पुलिसकर्मी छापेमारी दल में शामिल थी। रोहतास के नटवार थाना क्षेत्र में स्पेशल टीम द्वारा दबिश दी गई। बुधवार की रात शुरू हुई छापेमारी सुबह तक चली।

ऑर्केस्ट्रा में काम के बहाने ले गए 

Crime News:  पुलिस की जांच में पता चला कि, आरोपी दलाल ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, राजनांदगांव, मुंगेली, दुर्ग, बलौदाबाजार, दुर्ग जैसे जिलों से नाबालिग लड़कियों को 30 से 40 हजार रुपए कमाने का लालच देकर ऑर्केस्ट्रा में डांस कराने के नाम पर बिहार लाया था। करीब 2 साल से नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए पांच लोगों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जांच में कई सफेदपोशों के नाम बाहर आ सकते हैं, जो डांस ग्रुप चलाने वालों को फाइनेंस करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds