लॉगिन

देश की इकलौती एक्ट्रेस रोहिणी हट्टंगड़ी, जिन्होंने जीता था बाफ्टा अवॉर्ड, ‘पुरुष’ बन उड़ा दिए थे सबके होश

BOLLYWOOD April 12, 2023 रिपोर्टर: shailesh
देश की इकलौती एक्ट्रेस रोहिणी हट्टंगड़ी, जिन्होंने जीता था बाफ्टा अवॉर्ड, ‘पुरुष’ बन उड़ा दिए थे सबके होश

देश की इकलौती एक्ट्रेस रोहिणी हट्टंगड़ी, जिन्होंने जीता था बाफ्टा अवॉर्ड, ‘पुरुष’ बन उड़ा दिए थे सबके होश

मुंबई : आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 41 साल पहले इतिहास रच दिया था और वह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। यह एक्ट्रेस हैं रोहिणी हट्टंगड़ी। अगर आपने श्रीदेवी की फिल्म ‘चालबाज़’ देखी है, तो तुरंत रोहिणी हट्टंगड़ी को पहचान जाएंगे। लेकिन रोहिणी हट्टंगड़ी की पहचान इस फिल्म से कहीं और ज्यादा है। रोहिणी हट्टंगड़ी को पहली बार पहचान फिल्म ‘गांधी’ से मिली थी। इसमें उन्होंने कस्तूरबा गांधी का किरदार निभाया था। जिस रोहिणी हट्टंगड़ी ने हिंदी से लेकर मराठी सिनेमा में पहचान बनाई, वह कभी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं।

Rohini Hattangadi ने 1971 में नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया। रोहिणी की दिलचस्पी हमेशा से थिएटर में थी और वह इसी में करियर बनाना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में रोहिणी ने बताया था कि वह जब एक्टिंग कर रही थीं तो तब भी उनका दिल थिएटर में था। उनके पिता ने कहा था कि असली एक्टिंग सिर्फ थिएटर से आ सकती है। इसलिए रोहिणी हट्टंगड़ी ने एनएसडी में एडमिशन लिया।

‘आविष्कार’ से प्रोड्यूस किए 150 नाटक

थिएटर के बाद रोहिणी हट्टंगड़ी ने मराठी स्टेज से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने मराठी थिएटर ग्रुप ‘आविष्कार’ की शुरुआत की, जिसके जरिए उन्होंने करीब 150 नाटक प्रोड्यूस किए। रोहिणी हट्टंगड़ी पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने कन्नड़ प्ले ‘यक्षगण’ में एक्ट किया था। इसके अलावा रोहिणी हट्टंगड़ी एशिया की पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने जापानी प्ले Kabuki में एक्टिंग की थी।

1978 में एक्टिंग डेब्यू, ‘गांधी’ से रचा इतिहास

रोहिणी हट्टंगड़ी ने 1978 में सईद अख्तर मिर्जा की फिल्म ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘एल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है?’ और ‘चक्र’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। लेकिन 1982 में आई फिल्म ‘गांधी’ ने रोहिणी हट्टंगड़ी की जिंदगी बदल दी। इस फिल्म में रोहिणी हट्टंगड़ी ने कस्तूरबा गांधी का किरदार निभाया। तब उनकी उम्र मात्र 27 साल थी। इस फिल्म में निभाए किरदार के लिए रोहिणी हट्टंगड़ी बाफ्टा अवॉर्ड जीता था। यह अवॉर्ड पाने वालीं वह पहली भारतीय और एकमात्र एशियन एक्ट्रेस हैं।

फिल्म जिसमें ‘पुरुष’ बनीं रोहिणी हट्टंगड़ी

इसके बाद रोहिणी हट्टंगड़ी ने कई यादगार फिल्में दीं, जिनमें ‘अर्थ’, ‘चालबाज़’, ‘अग्निपथ’, ‘वंस मोर’ ‘मोहन जोशी हाजिर हो’ और ‘सारांश’ समेत कई फिल्में शामिल हैं। फिल्म ‘वंस मोर’ में तो रोहिणी हट्टंगड़ी ने एक पुरुष का किरदार निभाया था और सबको हैरान कर दिया था। रोहिणी हट्टंगड़ी को उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए कई अवॉर्ड भी मिले। उन्होंने एक नैशनल और दो फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds