Site icon khabriram

छत्तीसगढ़ में देश का पहला ‘किसान स्कूल’, जहा पर किसानों को सिखाए जाएंगे खेती के गुर ,

रायपुर I जांजगीर-चाम्पा जिले के बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले किसान स्कूल का नामकरण वरिष्ठ पत्रकार स्व कुंजबिहारी साहू के नाम पर किया गया। इस दौरान गोठान परिसर में 2 दिवसीय किसान महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामुसन्दर दास ने किया। यहां अतिथियों ने किसान स्कूल का भ्रमण किया और स्कूल में किसानों को दी जाने वाली विभिन्न जानकारी से अवगत हुए।

इस मौके पर छग शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा, छग श्रम कल्याण मंडल के सदस्य हरप्रसाद साहू, जिला साहू समाज के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू, कांग्रेस नेता राइस किंग, बलौदा जनपद के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया राठौर, जांजगीर मंडी के अध्यक्ष ब्यास कश्यप समेत अन्य अतिथि मौजूद थे।

यहां कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 10 किसानों का सम्मान किया गया। साथ ही, 3 महिलाओं को भी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। यहां कई विभागों के साथ ही महिला समूह के द्वारा स्टाल लगाए गए थे। कार्यक्रम का संचालन बलौदा जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव और आभार प्रदर्शन किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने किया।

Exit mobile version