कुमार विश्वास के बयान पर विवाद: रामायण, श्रीलक्ष्मी का किया जिक्र, भड़क उठे शत्रुघ्न-सोनाक्षी सिन्हा के फैंस

Kumar Vishwas: मेरठ में एक कवि सम्मेलन के दौरान कुमार विश्वास ने रामायण और श्रीलक्ष्मी का जिक्र करते हुए ऐसा बयान दिया, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया है। विश्वास के इस बयान को शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, कुमार विश्वास ने कवि सम्मेलन के दौरान यह टिप्पणी की। इस बयान पर सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी कुमार विश्वास पर निशाना साधा है। आइए, समझते हैं क्या है पूरा मामला।

कुमार विश्वास ने कवि सम्मेलन में दिया ये बयान
कुमार विश्वास ने मेरठ के कवि सम्मेलन में कहा, ‘अपने बच्चों को रामायण पढ़ाएं। ऐसा न हो कि आपके घर का नाम रामायण हो और आपकी श्रीलक्ष्मी को कोई और उठा ले जाए।’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बयान को शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित घर ‘रामायण’ और सोनाक्षी सिन्हा की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। सोनाक्षी ने हाल ही में मुस्लिम अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि कुमार विश्वास का यह बयान शत्रुघ्न सिन्हा की फैमिली को लेकर दिया गया है।

सिन्हा परिवार पर सीधा तंज?
कुमार विश्वास का यह बयान शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा जा रहा है। शत्रुघ्न के मुंबई स्थित घर का नाम ‘रामायण’ है, और सोनाक्षी ने हाल ही में जहीर इकबाल से शादी की है, जो एक मुस्लिम अभिनेता हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था। विश्वास के बयान को सोनाक्षी की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds