लॉगिन

प्रथम अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 में नारायणपुर पुलिस के आरक्षक संदीप तिवारी का चयन

Chhattisgarh April 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
प्रथम अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 में नारायणपुर पुलिस के आरक्षक संदीप तिवारी का चयन

प्रथम अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 में नारायणपुर पुलिस के आरक्षक संदीप तिवारी का चयन

नारायणपुर : पुलिस मुख्यालय छ0ग0 नया रायपुर अटल नगर के पत्र पृ. क्रमांक- पुमु/अमनि/छसबल/मुख्या/ राय/से-10/आई/275-सी/25 दिनांक 02.04.2025 के माध्यम से   प्रथम अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु नारायणपुर जिले के पुलिस विभाग से आरक्षक क्रमांक 866 संदीप तिवारी का छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल पुलिस टीम में चयन किया गया है। उक्त प्रतियोगिता दिनांक 07/04/2025 से 11/04/2025 तक लखनउ उत्तरप्रदेश में आयोजित होनी है।

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों/ जवानों एवं जिला बास्केटबॉल संघ के द्वारा आर. संदीप तिवारी को उक्त स्पर्धा में चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।वही पुलिस विभाग नारायणपुर  अधिकारी व जवानों समेत बास्केट संघ  द्वारा स्पर्धा में चयनित होने के लिए संदीप तिवारी को दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds