लॉगिन

कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू : गिरौदपुरी से 125 किमी. पैदल चलकर 2 अक्टूबर को पहुंचेगी रायपुर

Chhattisgarh September 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू : गिरौदपुरी से 125 किमी. पैदल चलकर 2 अक्टूबर को पहुंचेगी रायपुर

कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू : गिरौदपुरी से 125 किमी. पैदल चलकर 2 अक्टूबर को पहुंचेगी रायपुर

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पवित्र गिरौदपुरी धाम से शुक्रवार 27 सितंबर से न्याय यात्रा की शुरुआत कर दी है। यात्रा की शुरुआत से पहले पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, विद्रोह- स्वाभिमान बलिदान की भूमि सोनाखान, शहीद वीर नारायण को स्मरण कर एवम परम पूज्य गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में माथा टेककर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि, यात्रा का उद्देश्य राज्य के लोगों तक मौजूदा सरकार की विफलताओं को पहुंचाना है।

कानून व्यवस्था और निर्दोषों की गिरफ्तारी मुख्य मुद्दा

यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए श्री बैज ने कहा कि, कांग्रेस यात्रा के जरिए भाजपा सरकार पर हमला करेगी। कानून व्यवस्था और निर्दोषों की गिरफ्तारी जैसे मुद्दे को उठाएगी। साथ ही यात्रा के दौरान बलौदाबाजार हिंसा आगजनी, अमर गुफा जैतखाम विवाद, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कवर्धा कांड जैसे संवेदनशील मुद्दों को जनता को बताएंगे।

महंत, सिंहदेव समेत कई बड़े नेता हुए शामिल

इस यात्रा में शामिल होने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कवासी लखमा, दीपक बैज, मोहन मरकाम, शिव डहरिया समेत पीसीसी के तमाम बड़े नेता कांग्रेस के सभी पूर्व एवम वर्तमान विधायक आज गिरौदपुरी पहुंच चुके हैं। मीडिया से चर्चा और गिरौदपुरी धाम में माथा टेकने के बाद कांग्रेसियों ने यात्रा शुरू की।

2 अक्टूबर को गांधी मैदान रायपुर में समाप्त होगी यात्रा

कांग्रेस की यह पूरी यात्रा 125 km का पैदल सफर करेगी। जो आज गिरौदपुरी से शुरू होकर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन रायपुर में समाप्त होगी। जहां एक बड़ी आमसभा होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds