कर्नाटक में कांग्रेस की पांचवी गारंटी लागू, सीएम सिद्धारमैया ने लॉन्च की ‘युवा निधि’ योजना

बंगलूरू : कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी वादे में की पांचवी गारंटी लागू कर दी है। इस गारंटी के तहत राज्य के बेरोजगार स्नातकों और डिप्लोमाधारी युवाओं को आर्थिक मदद दी जाएगी।
मंगलवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने युवा निधि योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत युवाओं को आर्थिक मदद का आवंटन 12 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगा। बता दें कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती भी है।