Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में CM साय के ‘घर’ में कांग्रेस की जीत

Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के गृह जिले के कुनकुरी नगर पंचायत से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई है। कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुई कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील की जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी की मांग पर दोबारा मतों की गणना की गई थी, लेकिन इसमें भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत रही।
Nikay Chunav Result: वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के विस क्षेत्र पाटन नगर पंचायत में कांग्रेस हार गई। इसे लेकर दोनों दलो की आर से एक दूसरे पर कटाक्षों का दौर सुबह से ही शुरू हो गया। भूपेश बघेल ने सोशल साइट एक्स पर इसे लेकर कटाक्ष किया तो थोड़ी ही देर बाद भाजपा की ओर से जवाबी पोस्ट आया। जिसमें श्री बघेल से पाटन का हाल पूछा गया।