छह मार्च को अदाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस : मल्लिकार्जुन खड्गे

रायपुर : कांग्रेस के महाधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी आने वाली छह मार्च को अदाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की संख्या 25 से 35 की गई। हम अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। गांव और शहर के बीच खाई गहरी होती जा रही है। कांग्रेस का मतलब है करुणा, कांग्रेस का मतलब है न्याय। हम अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना अनिवार्य है और सरकार ने अभी तक इसे नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी मनुवाद का शिक्षण दे रही है। जो देश लिए ठीक नहीं है। देश भक्ति के नाम पर मोदी माहौल बनाए हैं। एक मजबूत कांग्रेस से भारत मजबूत बन सकता है। भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक रही। यह देश की लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds