लॉगिन

छत्तीसगढ़ में 21 से 30 जून तक कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

Chhattisgarh June 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में 21 से 30 जून तक कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में 21 से 30 जून तक कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

रायपुर : कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण सिविर का आयोजन किया जा रहा है. रायपुर में 21 से 30 जून 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में राहुल गांधी भी शामिल होंगे. ये कार्यक्रम रायपुर के चांदी मोड़ स्थित अग्नियोटम अलका अवतार मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है.

महासचिव ने जारी किया पत्र

इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है. महासचिव ने पत्र जारी करते हुए सभी जिला और शहर अध्यक्षों को शामिल होने के निर्देश दिए हैं. केसी वेणुगोपाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रस्तावित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी की भी सहमति मिल चुकी है.

महासचिव द्वारा जारी पत्र में लिखा है ‘संगठन सृजन अभियान के माध्यम से नियुक्त किए गए छत्तीसगढ़ के सभी जिला/शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ. आपकी नियुक्ति के बाद 10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना तथा माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी और माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का मार्गदर्शन प्राप्त करना आप सभी के लिए गर्व का विषय रहा है.’

जारी पत्र में क्या लिखा?

इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद यह निर्णय लिया गया है कि 21 जून से 30 जून 2026 तक श्री अशुतोष अलका अग्रवाल मंगल भवन, चांदी मोड़, छत्तीसगढ़ में 10 दिवसीय अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हमारे नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने भी अपनी सहमति प्रदान की है और वे किसी एक दिन उपस्थित होकर अपना मार्गदर्शन देंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds