लाठीचार्ज को कांग्रेस ने बताया डर : सीएम साय बोले- सरकार किस बात से डरेगी, पुलिस अपना काम कर रही

रायपुर। भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन और उसके बाद प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया लाठीचार्ज को कांग्रेस ने सरकार का डर में कार्यवाही बताया था। बुधवार को ओडिशा रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसपर कहा कि, सरकार किस बात से डरेगी। क़ानून तोड़ने पर पुलिस अपना काम करेगी।

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री श्री साय बुधवार को ओडिशा गए हैं। वे वहां वरिष्ठ आदिवासी और भाजपा नेता जुएल उरांव के घर शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। श्री उरांव की पत्नी का निधन हो गया है। सीएम के साथ प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता और मंत्री राम विचार नेताम, लता उसेंडी भी गई हैं।

नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई मजबूत

उधर प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे पर सीएम विष्णु देव साय ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि, कहा- हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है मार्च 2026 तक इस समस्या को खत्म करना है, हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। श्री साय ने कहा कि, डबल इंजन सरकार होने का लाभ प्रदेश को मिल रहा है। नक्सल क्षेत्रों में विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचे, उस दिशा में भी काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds