लॉगिन

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने सरकार पर बोला हमला, कहा “किसानो की मदद नहीं कर रही राज्य सरकार, प्रदेश कांग्रेस के नेताओ में कोई मतभेद नहीं”

Chhattisgarh June 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने सरकार पर बोला हमला, कहा “किसानो की मदद नहीं कर रही राज्य सरकार, प्रदेश कांग्रेस के नेताओ में कोई मतभेद नहीं”

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने सरकार पर बोला हमला, कहा “किसानो की मदद नहीं कर रही राज्य सरकार, प्रदेश कांग्रेस के नेताओ में कोई मतभेद नहीं”

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को रायपुर मैं प्रेस कॉ््रेंस को संबोधित किया। पार्टी के नेताओं में अंदरूनी मतभेद पर उन्होंने कहा कि, हमारे सभी नेता एकजुट हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लैकर भाजपा सरकार पर हमला बौला है। पायलट ने कहा- जिन मुद्दों पर 8) ने वीट मांगे, उस पर विफल रही है। सिर्फ डेढ़ साल में ही सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। इसीलिए कभी प्रधानमंत्री, कभी गृहमंत्री को लाना पड़ता है।

सचिन पायलट ने प्रदेश में खाद की समस्या को लैकर कहा- आज सबसे बड़ी समस्या ये है कि, डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। सरकार किसानों को कोई मदद नहीं कर पा रही है। भाजपा किसानों की तरफ से मुंह फेर चुकी है। पहली बार ऐसा हुआ कि एसपी ऑफिस में आग लगा ही, राजधानी मैं पिछले डेढ़ साल मैं 6 बार गोलियां चल चुकी है।

कानून व्यवस्था बेहद ख़राब – पायलट

सचिन पायलट प्रदेश ने कहा- कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब ही चुकी है। हमारी सरकार की 77 योजनाओं को बंद कर दिया। युवाओं को आज रोजगार नहीं मिल पा रहा है। भाजपा को कांग्रेस के मजबूत होने से सबसे बड़ा भय है। हमारे नेताओं पर केस कर कमजोर करने की कोशिश ही रही है। वक्त एक जैसा नहीं रहता, इतिहास में कभी नहीं हुआ किसी पार्टी का दफ्तर सीज हुआ हो।

दिल्‍ली से मिल रहे कमांड को आगे बढ़ा रहे भाजपाई

पायलट ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा- दिल्‍ली से जो सीख भाजपा नेताओं को मिली उसे आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। 7 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे, साइंस कॉलेज मैदान में सभा आयोजित की जाएगी। किसान, जवान, संविधान सभा को खड़गे संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेताओं के बीच मनमुटाव की खबरों के बीच सचिन पायलट ने कहा- कोई लाख कोशिश करे ये दिखाने की हम सब जो यहां बैठे हैं उनमें मतभेद है तो इसको भूल जाएं, हम सब एकजुट हौकर काम करते आये हैं, आगे भी करेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds