गौ तस्करी पर नई एसओपी को लेकर कांग्रेस ने खड़े किये सवाल, डिप्टी सीएम साव ने दिया करारा जवाब, बोले “तुष्टीकरण ही करती रहेगी कांग्रेस”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने गौ तस्करी पर लगाम कसने और नई SOP पर कांग्रेस के सवाल खड़े करने पर करारा जवाब दिया है। श्री साव ने कहा है कि, कांग्रेस ने 5 साल तक तुष्टिकरण की राजनीति की है। कांग्रेस के अपने लोग गौ तस्करी में लिप्त पाए गए हैं। कांग्रेस के संरक्षण में गौ तस्करी हो रही थी। ये लोग उसी नजरिया से अब भी देख रहे हैं। हमारी सरकार गौतस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। ये इन्हें दिखाई नहीं दे रहा है।

बिना तथ्यों को जाने राजनीति करना कांग्रेसियों की आदत

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री साव ने कहा कि, कहा कि, अनावश्यक चीजों पर बिना तथ्यों को जाने राजनीति करती है। भ्रम फैलाकर राजनीति करना कांग्रेस का काम ही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने बार-बार इन्हें परख कर देखा है। लेकिन जनता के साथ कांग्रेस ने हमेशा अन्याय ही किया है। लोगों की इच्छा और आकांक्षाओं के अनुसार प्रदेश चलेगा, जिसे हम पूरा कर रहे हैं।

राज्य की योजनाओं पर दिल्ली में होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव बुधवार को दिल्ली के दौरे पर गए हैं। इस पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मिलने का मौका मिलेगा। राज्य की योजनाओं को लेकर विभागीय मंत्रियों से मुलाकात होगी। इसी सिलसिले में दिल्ली जा रहे हैं।

विधानसभा सत्र के लिए 19 को बनेगी रणनीति

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि, भाजपा विधायक दल की बैठक 19 जुलाई को होगी। इस बैठक में विभिन्न विषयों पर और विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही आगे की योजना पर भी बातचीत की जाएगी।

बेहतर काम केंद्र से मिल रहा इनाम

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने को लेकर अरुण साव ने कहा कि, 18 जुलाई को छत्तीसगढ़ को भारत सरकार पांच पुरस्कार देगी। वहीं सूडा समेत चार नगर निगम को सम्मानित किया जाएगा। स्वरोजगार, शहरी आवास शहरी रोजगार के दिशा में यह पुरस्कार मिलने वाला है। आत्मनिर्भर बनाने और प्रेरित करने का काम निकायों ने किया है। साथ ही महिला स्व सहायता समूह को सक्षम बनाने का काम नगरीय निकायों के माध्यम से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds