लॉगिन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज आएंगे छत्तीसगढ़, जांजगीर-चांपा में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Chhattisgarh August 13, 2023 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज आएंगे छत्तीसगढ़, जांजगीर-चांपा में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज आएंगे छत्तीसगढ़, जांजगीर-चांपा में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। खरगे जांजगीर-चांपा में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें इस चुनावी साल में मल्लिकार्जुन खरगे  का ये दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा होगा।

इससे पहले फरवरी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय नेता रायपुर आए थे। फरवरी महीने में नया रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले को 467.33 करोड़ रुपये के कुल 1043 विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत वे 87.24 करोड़ रुपये के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379.78 करोड़ रुपये के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन शामिल है।

15 अगस्‍त के बाद पीएम मोदी की रायगढ़ में सभा

बतादें कि छत्‍तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। चुनावी तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में केंद्रीय नेताओं का छत्‍तीसगढ़ दौरा भी बढ़ा है। इधर, स्‍वतंत्रता दिवस के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ में सभा होने वाली है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds