POLITICS : पूर्व सीएम भूपेश बघेल को रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने किया ऑब्जर्वर नियुक्त

रायपुर : कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि, इस बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली को गांधी परिवार के लिए अहम माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि, सोमवार की दोपहर पार्टी मुख्यालय दिल्ली से जारी आदेश के मुताबिक, भूपेश बघेल रायबरेली सीट के आब्जर्वर होंगे वहीं गांधी परिवार के लिए अहम मानी जाने वाली दूसरी सीट अमेठी के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिममेदारी सौपी गई है।

इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर सुशील आनुद शुक्ला को बचाने का आरोप लगाया है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस लेकर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर जमकर आरोप लगाए। राधिका ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया सेल प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को तो लपेटा ही, साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भी जमकर आरोप लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds