लॉगिन

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, कहा “छत्तीसगढ़ की महिलाए असुरक्षित, दुष्कर्म मामलों पर चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस”

Chhattisgarh September 2, 2024 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, कहा “छत्तीसगढ़ की महिलाए असुरक्षित,  दुष्कर्म मामलों पर चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस”

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, कहा “छत्तीसगढ़ की महिलाए असुरक्षित, दुष्कर्म मामलों पर चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस”

रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया की नेशनल चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर केंद्र की मोदी और छत्तीसगढ़ की साय सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं। कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नही है। सरकार जनता और महिलाओं को न्याय दिलाने के बजाय अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि छत्तीसगढ़ भी महिलाओं के लिए असुरक्षा से अछूता नहीं है। रायपुर और भिलाई में दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। प्रदेश के कई शहरों में इसी तरह के अपराध हुए हैं। सरकार दुराचारी को बचाने में जुट जाती है। सरकारें क्यों दुराचारियों के साथ खड़ी होती है। पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। छत्तीसगढ़ में पिछले 8 महीने में 600 से अधिक रेप हुए हैं। प्रदेश में 3000 अपराध महिलाओं के खिलाफ हुए है। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार हो रहे हैं। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार इन मामलों में पर्दा डालने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। आधी आबादी के साथ दुष्कर्म पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि देश में महिलाओं से संबंधित करीब 20 से 25 जघन्य अपराध दर्ज है, जिसमें भाजपा के नेताओ के नाम शामिल है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds